how to add second user in dbt in fertilizer app

दोस्तों  आपको अब तक पता चल गया होगा की dbt app  में लॉगिन करने के लिए proprieter  जो दुकान का मालिक होता है या जिसके नाम से आपकी mfms  id  बनी है उसके thumb impression की जरुरत होती है उसके thumb impression से आप dbt  app में लॉगिन करते है और फ़र्टिलाइज़र बेचते है। लेकिन अगर दुकान मालिक अगर दुकान पर ना हो तो आप मशीन में लॉगिन नहीं कर सकते ऐसे में आप मशीन से बिल नहीं काट पाते है। इसके सोलुशन के लिए आप second  यूजर को मशीन में add कर सकते है। जो दुकान मालिक होता है उसे admin  कहा जाता है और उसके इलावा हम जिसको भी thumb impression के लिए मशीन में add  करते है उसे user  कहा जाता है। आज इस आर्टिकल में हम step by स्टेप बातएंगे की आप second  user को dbt app में कैसे जोड़ सकते है.

  1. ADMIN का अंगूठा लगवा कर मशीन में लॉगिन करे। 
  2. ADMIN MENU OPTION को सेलेक्ट करे। 
  3. ADD USER पर क्लिक करे। 
  4. USER NAME वाले कालम में आप यूजर का नाम डाले। 
  5. MOBILE NUMBER वाले कालम में आप यूजर का मोबाइल नंबर डाले। 
  6. NEXT BUTTON पे क्लिक करके आप यूजर का आधार कार्ड नंबर डाले। 
  7. आधार कार्ड नंबर डालने के बाद आप AGREE बटन पे क्लिक करके यूजर का अंगूठा मशीन पर लगवाए।

अब आपका सेकंड user  भी मशीन में ऐड हो जायेगा। अब जब आप लॉगिन करके तोह id  और pin  डालने के बाद आधार कार्ड वाले ऑप्शन में आप आपके एडमिन (दुकान का मालिक ) और यूजर ( जिसको आपने मशीन में ऐड किया है ) दोनों के आधार कार्ड नंबर शो होंगे।  एडमिन और यूजर में से  दुकान पर मौजूद होगा उसके अंगूठा लगवा कर आप मशीन में लॉगिन कर लीजियेगा।  इस तरह आप third , fourth  यूजर भी ऐड कर सकते है।  लेकिन एक कंडीशन है आपको तीसरा यूजर ऐड करने के लिए अपने admin  (दुकान का मालिक ) का अंगूठा ही लगवाना होगा।  तभी आपको admin menu वाली option  शो होगी।