How to reverse wrong acknowledgement receipt by mfms retailer गलती से पकड़ी गयी एंट्री कैसे वापिस करे। 


नमस्कार दोस्तों

कई बार ऐसा होता है की जब आप अपनी मशीन में acknowldgement रिसीव करते है तो हम कई बार वो एंट्री भी रिसीव कर लेते है जो हमारी नहीं होती। जा फिर आपका आर्डर एंट्री रिसीव करने के बाद कैंसिल भी हो जाता है। ऐसे में आपकी मशीन में वो स्टॉक आ जाता है जो आपका नहीं होता। 

इस आर्टिकल में  आपको बतायेगे की अगर कोई रिटेलर गलती से  कोई acknowldgement  अपनी pos मशीन में रिसीव कर लेता है तो उसको वापिस कैसे किया जाएं। इस प्रॉब्लम के सोलुशन के लिए व्होलेसलेर और रिटेलर दोनों को अपनी अपनी एंट्री वापिस लेनी होती है। जिससे wholesaler द्वारा डाला  स्टॉक उसके पास वापिस आ जाता है और रिटेलर द्वारा गलती से रिसीव किया गया स्टॉक उसकी मशीन से वापिस चला जाता है। निचे स्टेप by स्टेप बताया गया है :-

  1. सबसे पहले आपको वो डिस्पैच नंबर नोट करके रखना है जो अपने रिसीव किया है। 
  2. उसके बाद  आपको अपने wholesaler ( जहा से अपने खाद खरीदी है ) उसको बताना होगा की उसने जो एंट्री आपको डाली है उसको रिवर्स करे। 
  3. इसके बाद आपको अपनी मशीन को चालू करना है।
  4. लॉगिन करने के बाद आपको cancel sale /receipts वाले coloum में जाना है
  5. इसके बाद आपको consent  by  retailer वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। 
  6. समें आपको वो  डिस्पैच नंबर डालना है जो अपने गलती से रिसीव किया है।
  7. डिस्पैच नंबर डालने के बाद fetch बटन पे क्लिक कीजिये।
  8. इसके बाद आपको वो एंट्री शो होगी जो अपने रिसीव की है। 
  9. आखिर में आपको reverse बटन पे क्लिक करना है। 
आपकी एंट्री रिवर्स हो जाएगी